भीलवाड़ा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कला का संगम: डब्ल्यू-26 सामूहिक कला प्रदर्शनी का आयोजन

भीलवाड़ा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कला का संगम: डब्ल्यू-26 सामूहिक कला प्रदर्शनी का आयोजन
X


भीलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर भीलवाड़ा में पहली बार अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की कलाकृतियां एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगी।

दीपिका आर्ट एकेडमी, नेशनल आर्टिस्ट एसोसिएशन एवं नवदीप के संयुक्त तत्वावधान में डब्ल्यू-26 सामूहिक कला प्रदर्शनी’ का आयोजन किया जा रहा है।

आर्ट एकेडमी की निदेशक दीपिका पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी 8 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होगी तथा 8 मार्च को प्रातः 10 बजे इसका विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य भीलवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय कला संवाद को बढ़ावा देना और महिला दिवस के अवसर पर सृजनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना है।

40 कलाकार, विविध विधाएं

नेशनल आर्टिस्ट एसोसिएशन के क्यूरेटर अतुल पड़िया ने बताया कि प्रदर्शनी में देश-विदेश के 40 कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित होंगी। इनमें चित्रकला, मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग, फोटोग्राफी, डिजिटल आर्ट और मिक्स मीडिया जैसी विविध विधाओं के उत्कृष्ट कार्य देखने को मिलेंगे।

अंतरराष्ट्रीय सहभागिता

इस प्रदर्शनी में फ्रांस, जापान, इटली, बांग्लादेश, ईरान, नेपाल, क्रोएशिया, इजराइल सहित भारत के कोलकाता, लुधियाना, पुणे, बड़ौदा, अहमदाबाद, भीलवाड़ा, चंडीगढ़, जयपुर, जम्मू-कश्मीर, कल्याणी और जलगांव से कलाकार अपनी कलाकृतियां प्रस्तुत करेंगे।

Next Story