मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, 17 दिसंबर को भीलवाड़ा में प्रदर्शन

भीलवाड़ा |केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में कांग्रेस ने इसे जनविरोधी कदम बताया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा शहर की ओर से बुधवार 17 दिसंबर को गांधी भवन से कलेक्ट्री तक पैदल मार्च और प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि मनरेगा जैसे अधिकार आधारित कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाने और रोजगार की कानूनी गारंटी को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि इससे गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग को नुकसान पहुंचेगा।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस, अग्रिम संगठनों, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

Next Story