राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने अर्पित की पुष्पांजलि
X

भीलवाड़ा, : पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न राजीव गांधी को उनकी जयंती पर जिले के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में याद किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक, सशक्त पंचायती राज के प्रवर्तक और 21वीं सदी की सोच रखने वाले सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में सदैव याद रखे जाएंगे।

त्रिपाठी ने बताया कि राजीव गांधी की दूरदृष्टि ने भारत को कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज और आधुनिक युग की ओर अग्रसर किया। उनके कार्यकाल में भारत में पहली बार एटीएस सुविधा शुरू हुई और टीवी के माध्यम से रामायण व महाभारत जैसे धारावाहिक पूरे देश में लोकप्रिय हुए, जिनके प्रसारण के दौरान गली-मोहल्ले तक सुनसान हो जाते थे।

जिला प्रवक्ता चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेवादल जिलाध्यक्ष योगेश सोनी, पूर्व सभापति मंजू पोखरणा, कैलाश सेन, ईश्वर खोईवाल, राजेन्द्र जैन, महेश सोनी, मनोज पालीवाल, और अन्य कांग्रेसजन शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके सपनों के भारत को साकार करने का संकल्प लिया।

Tags

Next Story