कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष जाट ने भाजपा सरकार पर लगाया किसान व मजदूर विरोधी आरोप, धरना-प्रदर्शन कर जताई नाराजगी

कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष जाट ने भाजपा सरकार पर लगाया किसान व मजदूर विरोधी आरोप, धरना-प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
X

भीलवाड़ा। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रामलाल जाट ने भाजपा और केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा चुनाव के समय ऐसे बदलाव लाते हैं कि लोगों को गुमराह कर सरकार को बचाने का कार्य करते हैं। रामलाल जाट ने कहा कि अभी का बजट ही देख लो। उन्होंने कहा कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल 40 रुपए प्रति लीटर देने का वादा किया गया था, लेकिन वह भी नहीं मिला।

कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष जाट कलेक्ट्रेट के सामने जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) द्वारा मनरेगा बचाओ महासंग्राम के तहत धरना स्थल बोल रहे थे। जाट ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामी रंगनाथन की रिपोर्ट लागू करने और किसानों की उपज का समर्थन मूल्य लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर देने की बात कही थी, लेकिन प्रधानमंत्री को 12 साल हो चुके हैं और भाजपा की सरकार ने इसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल लोगों को जाति और धर्म के आधार पर लड़ाकर अपनी सरकार को बचाने का काम कर रही है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता को जागरूक कर रही है।

धरना-प्रदर्शन करते हुए रामलाल जाट ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा एक्ट में जो बदलाव किए हैं, वे स्वीकार्य नहीं हैं। ग्राम पंचायत के अधिकार समाप्त कर दिए गए हैं और नरेगा में काम मांगने की गारंटी खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल पेट भरने की योजना नहीं थी, बल्कि गांवों से शहरों की ओर हो रहे पलायन को रोकने की योजना थी। अनपढ़ व्यक्ति के पास मोबाइल नहीं होता और तकनीकी बहाने से नरेगा योजना को खत्म किया जा रहा है।

धरने के बाद जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

धरने में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हगामीलाल मेवाड़ा, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश व्यास, पीसीसी सेक्रेट्री शंकरलाल गाडरी, गोर्धन गुर्जर, मांडल के निवर्तमान प्रधान शंकर कुमावत, पंचायतीराज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष व सुवाणा के निवर्तमान उपप्रधान श्यामलाल गुर्जर, गुलाबपुरा नगर पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, मांडलगढ़ के निवर्तमान प्रधान जितेंद्र मूंदड़ा, पीसीसी मेंबर रणदीप त्रिवेदी, पूर्व नगर परिषद सभापति ओमप्रकाश नराणीवाल, मधू जाजू, पूर्व जिला प्रमुख एवं देहात महिला जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी, महेश सोनी, राजेंद्र त्रिवेदी, शंकरलाल डांगी, अशोक जैन, प्रकाश ओझा, योगेश सोनी, चंद्रप्रकाश अमरवाल, हेमेंद्र शर्मा, राजेंद्र जैन, आशीष राजस्थला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags

Next Story