कांग्रेस देहात बुधवार को करेगी जिला कलेक्टरी पर धरना प्रदर्शन

X
By - मदन लाल वैष्णव |3 Feb 2026 4:28 PM IST
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशनुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार "मनरेगा बचाओ महासंग्राम" के तहत दिनांक 4 फ़रवरी, बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में 11 बजे जिला कलेक्टरी भीलवाड़ा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक को वापस लेने और मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी, पंचायती राज के निर्वाचित जन प्रतिनिधि/प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक/मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Tags
Next Story
