मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस देहात का एक दिवसीय उपवास : मनरेगा एक्ट में बदलाव से मजदूर, किसान की आत्मा पर चोट है जो हमें बर्दाश्त नहीं- बोले जाट
भीलवाड़ा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार "मनरेगा बचाओ संग्राम जन आंदोलन" के तहत सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) के जिलाध्यक्ष रामलाल जाट के नेतृत्व में 11 बजे से 4 बजे तक रेल्वे स्टेशन, भीमराव अम्बेडकर सर्किल पर एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों कार्यक्रताओ ने सामूहिक एक दिवसीय उपवास रख केंद्र सरकार के इस कदम का विरोध जताया। इस अवसर पर जाट ने कहा जाट ने कहा कि मनरेगा एक्ट में बदलाव से किसान, मजदूर की आत्मा पर सीधी चोट है, मनरेगा से गांव में विकास हुआ, कोविड जैसी महामारी में भी देश की आर्थिक अर्थ वयवस्था में मनरेगा का काफ़ी योगदान रहा, केंद्र सरकार ने पिछले दो सालों से मेट, मजदूर का भुगतान नहीं कर पाई है तो राज्य कैसे मनरेगा का 40% भुगतान कैसे कर पायेगे , राजस्थान राज्य की क्या हालत है वो सबको पता हे समय पर कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है तो मनरेगा का भुगतान कैसे संभव है, एक्ट में बदलाव से देश में बेरोजगारी बढ़ेगी, लोग शहरों की ओर पलायन होंगे, एक्ट में मुख्य बदलाव पहले जहाँ मजदूर को काम मांगने पर 15 दिन में काम देना पड़ता था काम नहीं देने पर बेरोजगारी भता मिलता था जो अब हटा दिया जिसके कारण अब मजदूर काम नहीं माँग सकता है केद्र सरकार की मर्जी से काम मिलेगा । आज से ही 12 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक गाव गाव ढाणी तक जायेगें और इस आंदोलन को आम जन तक पहुचायेंगे और जागरूक करेंगे । 30 जनवरी 2026 को सम्पूर्ण जिले के ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरने आयोजित होंगे, 31 जनवरी से 6 फरवरी के बीच में जिला मुख्यालय पर धरना आयोजित होगा धरने के बाद एक्ट को वापस लेने हेतु ज्ञापन सोचा जाएगा । उपवास कार्यक्रम में अक्षय त्रिपाठी, कैलाश व्यास, हगामी लाल मेवाड़ा, राजेन्द्र त्रिवेदी, ओम नारानीवाल, दुर्गेश शर्मा, शिव कुमार कौशिक, रणदीप त्रिवेदी, वंदना माथुर, विभा माथुर, गोवर्धन गुर्जर, नंदलाल वैष्णव, शंकर लाल गाडरी, सुशीला सालवी, चेतन डीडवानिया, महेश सोनी, ईश्वर खोईवाल, शंकर लाल कुमावत, जितेंद्र मूंदड़ा, संदीप जीनगर, आशीष राजस्थला,
श्याम लाल गुर्जर, भंवर गर्ग, अनिल राठी, गोपाल तिवाड़ी, हेमेन्द्र शर्मा, विकास सुवालका, ओम तेली, राजू डिडवानिया, दुर्गा बैरवा, डॉ आर सी सामरिया, शंभु गुर्जर, अर्चना दुबे, अविनाश शर्मा, सुरेश बंब, भेरू लाल बैरवा, अमरवाल, हरफूल जाट सहित कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी, पंचायती राज के निर्वाचित जन प्रतिनिधि/प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, ब्लॉक/मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कांग्रेसजन उपस्थित थे । कार्यक्रम से पूर्व स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती, एव कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हापिज मोहमद की पुर्ण्य तिथि के उपलक्ष्य पर दोनों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
