कांग्रेस के सर्वोदय संकल्प शिविर का भीलवाड़ा में आयोजन आज –


भीलवाड़ा, । कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS), द्वारा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को सुदृढ़ करने एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने हेतु भीलवाड़ा में दो दिवसीय “सर्वोदय संकल्प शिविर” का आयोजन किया जा रहा है।

बनेडा ब्लॉक अध्यक्ष मनोज जाट ने बताया कि शिविर दिनांक 28 फरवरी प्रातः 9:00 बजे से 1 मार्च सायं 4:00 बजे तक होटल हर्ष पैलेस, पुराना आरटीओ रोड, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

शिविर में जयपुर से पंचायत राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सी बी यादव सहित उनकी पूरी टीम शिविर में भाग लेकर पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों, संभावित प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के विभिन्न संगठनों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा । प्रशिक्षण सत्रों में राष्ट्र निर्माण की अवधारणा, संवैधानिक मूल्यों, कांग्रेस की वैचारिक प्रतिबद्धता, पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, ग्राम सभा सशक्तिकरण तथा आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की रणनीतिक तैयारी जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर पंचायत संगठन से जुड़े नेताओं सहित भीलवाड़ा से जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामलाल जाट सहित जिले के सभी नेतागण उपस्तिथ रहेंगे

कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ कांग्रेस जन, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक/विधायक प्रत्याशी, पंचायती राज के निर्वाचित एव पूर्व जन प्रतिनिधि/प्रत्याशी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व एव वर्तमान ब्लॉक/मण्डल अध्यक्ष, पूर्व जिला परिषद सदस्य/पंचायत समिति सदस्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता, कांग्रेसजन उपस्थित रहेगे

आयोजन - राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन भीलवाड़ा द्वारा किया जा रहा हे

Next Story