कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीपी खटीक के प्रयासों से दो साल बाद शुरू हुआ निर्माण कार्य

भीलवाड़ा। पिछले करीब दो वर्षों से बदहाल पड़ी पुराना आरटीओ रोड की सड़क आखिरकार बनना शुरू हो गई। सड़क निर्माण शुरू होते ही गांधी नगर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक का गर्मजोशी से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में थी, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही थी।
आंदोलन से लेकर चेतावनी तक: कांग्रेस का दबाव रंग लाया
सड़क निर्माण को लेकर कांग्रेस ने बीते दो वर्षों में दो बार आंदोलन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष के निर्देश पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक पीसीसी सदस्य मनोज पालीवाल, कांग्रेस नेता निसार सिलावट, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने पुराना आरटीओ रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया।
इसके बाद 14 फरवरी 2026 को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक स्वयं मौके पर पहुंचे और सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
चेतावनी के बाद नगर निगम अधिकारियों ने दो–तीन दिन में काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। परिणामस्वरूप 20 फरवरी 2026 से पुराना आरटीओ रोड तथा गुप्ता हॉस्पिटल से गणेश मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया।
जनता बोली: “नेतृत्व हो तो ऐसा”
सड़क निर्माण शुरू होते ही आज गांधी नगर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक का माला पहनाकर स्वागत किया और उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि
जब तक जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरने वाले नेता नहीं होंगे, तब तक ऐसे काम पूरे नहीं होते। खटीक जी ने लगातार दबाव बनाकर हमारी समस्या का समाधान कराया।
कांग्रेस का संदेश: जनहित के मुद्दों पर समझौता नहीं
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवराम जीपी खटीक ने कहा कि
जनता की बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। सड़क, पानी, बिजली जैसे मुद्दों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर आगे भी जनता को परेशानी होगी तो कांग्रेस फिर से आंदोलन करेगी
