उपभोक्ता कल्याण समिति ने राहगीरों को पिलाई शीतल ऑर्गेनिक छाछ

उपभोक्ता कल्याण समिति ने राहगीरों को पिलाई शीतल ऑर्गेनिक छाछ
X

भीलवाड़ा । उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान की ओर से भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आमजन को राहत पहुंचाने की अनूठी पहल की गई है। प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन के नेतृत्व में सत्यनारायण मंदिर के बाहर वरिष्ठ समाजसेवी हेमंत कोठारी के सहयोग से शीतल ऑर्गेनिक मसाला छाछ का वितरण किया गया।

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारु ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। इसी के मद्देनजर समिति के पदाधिकारियों ने सेवा भाव के साथ 60 लीटर मसाला छाछ तैयार की। मंदिर मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों राहगीरों और आमजन को यह ठंडी छाछ पिलाकर चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत प्रदान की गई।

उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए लगेंगे शिविर

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन ने सामाजिक सरोकार के साथ-साथ उपभोक्ता अधिकारों पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं का जागरूक होना और अपने अधिकारों को जानना अत्यंत आवश्यक है। समिति द्वारा आगामी दिनों में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

छाछ वितरण कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, महिला प्रदेशाध्यक्ष निशा कँवर गौड़, प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी, संगीता अग्रवाल, राकेश सक्सेना, राजेश पाटनी, अनिल मेहता, अनिता आर्य, रजनी सिंघवी, पीरू सिंह गौड़, कांता मेलाना, अनिता डीडवानिया, ममता शर्मा, अरुण मुछाल, प्रकाश चंडालिया, कमलेश बोड़ाना, तथा रावणा राजपूत मातृशक्ति संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता कँवर राठौड़ सहित कई पदाधिकारी व सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

Tags

Next Story