संविदाकारों ने अधीक्षण अभियंता पर मनमानी का आरोप लगाया, 25 फरवरी से हड़ताल की चेतावनी

भीलवाड़ा। अविविनिलि के सीएलआरसी संविदाकारों ने अधीक्षण अभियंता (पवसं) भीलवाड़ा पर नए नियम थोपने और निगम नियमों के विपरीत दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रबंध निदेशक, अजमेर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि बिल भुगतान प्रक्रिया में बाधा, एक्सेस वर्क प्रमाणन में देरी, पावर ट्रांसफार्मर कार्य आदेश न प्रमाणित करना और मेंटेनेंस कार्य आदेश जारी न करना संविदाकारों के लिए समस्या उत्पन्न कर रहा है। औद्योगिक कनेक्शन फाइलों को अनावश्यक रोके जाने का आरोप भी लगाया गया। संविदाकारों ने चेतावनी दी कि 25 फरवरी 2026 से कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी, इस दौरान सभी व्यवधानों की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता पर होगी।

Tags

Next Story