आकोला में प्रज्ञा पुराण व कथा नो कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में जोड़ों ने पवित्र आहुतियां लगाई

X
आकोला (रमेश चंद्र डाड )कस्बे में गायत्री परिवार द्वारा प्रज्ञा पुराण व कथा नो कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में शुक्रवार को प्रातः 8 बजे भगवान लक्ष्मी नाथ मंदिर प्रांगण मे हवन यज्ञ में जोड़ो ने गायत्री माता की पूजा अर्चना की तथा गायत्री मंत्रों की पवित्र आहुतियां लगाई । तथा विश्व कल्याण हेतु संकल्प लिया। इससे पूर्व प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन हुआ। इस मौके पर जगदीश चंद्र काष्ट ,केदार मंल दरगड, हरिद्वार गायत्री शक्तिपीठ से सुरेश शर्मा, विद्याधर ,नरेश महाराज, भंवर लाल जाट , मदनलाल शर्मा, सुरेश श्रोत्रिय सहित महिला मंडल व गायत्री परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
Tags
Next Story