सांगानेर में गो सेवकों ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन


भीलवाड़ा। उपनगर सांगानेर में सभी गो सेवक भाइयों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज जी मुनि श्री वित्त राग जी मुनि सा द्वारा प्रथम रक्तदान कर की गई। रक्तदान कार्यक्रम सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने भाग लिया।

शिविर के दौरान दोपहर में सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अशोक जी कोठारी भी शामिल हुए और उन्होंने गो सेवकों द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य की सराहना की। आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Next Story