गरबा महोत्सव में नेहरू विहारवासियों की समस्याओं पर सीपी जोशी ने किया आश्वासन

गरबा महोत्सव में नेहरू विहारवासियों की समस्याओं पर सीपी जोशी ने किया आश्वासन
X

भीलवाड़ा। नेहरू विहार नवयुग मंडल द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष रितु शेखर जी शर्मा और “मोदी के मन की बात” के संयोजक सीपी जोशी साहब उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नेहरू विहार की जनता ने बिजली और अन्य समस्याओं पर अपनी शिकायतें सामने रखी।

मुख्य समस्या बिजली की रहीं, जहां अंडरग्राउंड लाइन और खुले डीपीया के कारण करंट का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की कमी से भी आम जनता काफी परेशान है।

समाजसेवी नारायण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस गरबा महोत्सव में सीपी जोशी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नेहरू विहार में सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और बिजली जैसी गंभीर समस्या का समाधान किया जाएगा।

यह आयोजन नेहरू विहार के लोगों के लिए सिर्फ सांस्कृतिक महोत्सव नहीं बल्कि उनके मुद्दों को सीधे प्रशासन तक पहुँचाने का माध्यम भी साबित हुआ।

Tags

Next Story