सवाईपुर क्षेत्र में मध्य रात्रि को हुई बारिश से भीगी फसलें, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

सवाईपुर क्षेत्र में मध्य रात्रि को हुई बारिश से भीगी फसलें, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें
X


सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। सवाईपुर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार मध्य रात्रि को अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में हुई मध्यम गति की बारिश के कारण खेतों में कटकर पड़ी चना और जौं की फसलें पूरी तरह भीग गई हैं, जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

गुरुवार आधी रात को एकाएक आसमान में बादलों की गर्जना के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। रुक-रुक कर हुई इस बरसात से सड़कों पर पानी बह निकला। शुक्रवार को भी दिन भर बादलों की आवाजाही बनी रही और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। फसलें भीगने के बाद किसान सुबह से ही खेतों में फसलों की सार-संभाल करने में जुटे नजर आए। बेमौसम की इस मार से काश्तकार काफी चिंतित हैं।

कोटड़ी चौराहे पर जलभराव से वाहन चालक परेशान

बारिश के चलते सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे पर अव्यवस्था भी देखने को मिली। कोटड़ी मार्ग पर बने स्पीड ब्रेकर के पास पानी की निकासी की सुचारू व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर काफी पानी जमा हो गया है। जलभराव की स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का अंदेशा भी बना हुआ है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Next Story