कारोई में भगवान चारभुजा नाथ कि प्रतिमा स्थापित में उमड़ा जनसैलाब

X
By - vijay |7 Feb 2026 7:30 PM IST
गुरला:- (बद्री लाल माली)नेशनल हाईवे 758 स्थित विश्व विख्यात ज्योतिष नगरी कारोई कस्बे के खेड़ा में चारभुजा नाथ मंदिर में ठाकुर जी कि प्रतिमा स्थापित कि, प्रतिभा स्थापित के 5 दिन पूर्व ही पंडित वासुदेव सुखवाल के सानिध्य में 15 पंडितों द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई व विधीवत तरह मंत्रोच्चार कर शनिवार को 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में ठाकुर जी कि मूर्ति स्थापना की गई, मूर्ति स्थापना के उपलक्ष में बड़ी मात्रा में महिलाएं व बुजुर्ग डीजे के साथ नाचते गाते हुए सर पर कलश लेकर शोभायात्रा निकाली गई वह मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों व डेकोरेशन से सजाया गया , कलश यात्रा व मूर्ति स्थापना में 5 क्विंटल गुलाब व अन्य फूलों से सजाया गया, ठाकुर जी कि महा आरती की गई, व महा प्रसादी का आयोजन किया, इस उपलक्ष में सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।
Next Story
