सुठेपा विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह, छात्राओं के चेहरे खिले

सुठेपा विद्यालय में साइकिल वितरण समारोह, छात्राओं के चेहरे खिले
X

गेंदलिया । -गेंदलिया के निकटवर्ती सुठेपा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संचालित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूठेपा में साइकिल-वितरण समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साईकिल वितरण का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं आवागमन को सुदृढ़ बनाना है विधायक खण्डेलवाल ने तीस पात्र छात्राओं को साईकिलें वितरित की और बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएँ विद्यार्थियों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में प्रकाश चन्द्र सोगावत, महाराजसा. दिलीप सिंह , कमलेश अमरावत कमलकान्त पोरवाल, केशरीमल खटीक, व पूर्व सरपंच रमेश शर्मा, सरपंच लाली देवी जसावत एवं अतिथिगण उपस्थित रहे।

Tags

Next Story