आजादनगर से चंद्रशेखर मार्ग पर गहरे खड्डों से बढ़ा खतरा, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेताया

भीलवाड़ा। शहर के आजादनगर महाप्रज्ञ सर्कल से चंद्रशेखर तक मुख्य मार्ग पर तथा रामधाम मंदिर के सामने सड़क पर बने गहरे खड्डों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि हर तरह के वाहन इनमें फंस जाते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर पहले ही लिखित शिकायत यूआईटी में दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक गड्ढे नहीं भरे गए हैं। शहर के अन्य हिस्सों में दो बार पैचवर्क किया गया, मगर इस इलाके में एक बार भी सुधार कार्य नहीं हुआ।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह इलाका अलग अलग वार्डों में बंटा हुआ है और चार पार्षदों के अंतर्गत आता है, शायद इसी कारण यहां की समस्या पर किसी का विशेष ध्यान नहीं गया। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर आमरण अनशन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]
व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा
