राधा-कृष्ण मंदिर में श्रद्धा के साथ हुआ दशा माता पूजन

X
By - vijay |13 March 2026 3:12 PM IST
भीलवाड़ा। राधा-कृष्ण मंदिर में महिलाओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ दशा माता एवं पीपल माता का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर दशा माता डियाड़ा बावजी से घर-परिवार में सुख, समृद्धि और धन-ऐश्वर्य के भंडार भरने की कामना की।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए चेचाणी ने बताया कि पूजन के दौरान महिलाओं ने धार्मिक आस्था के साथ प्रार्थना कर परिवार की खुशहाली, उन्नति और मंगलमय जीवन की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर सत्यप्रभा सोमानी, लीला चेचाणी, पार्वती पटवारी, प्रतीक्षा पोरवाल, सुमन तिवारी, सीमा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही और सभी ने मिलकर दशा माता की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
Next Story
