बेटीयों ने माँ की अर्थी को कंधा दे निभाया पुत्रधर्म

बेटीयों ने माँ की अर्थी को कंधा दे निभाया पुत्रधर्म
X

भीलवाड़ा। समाज में बेटा-बेटी एक समान के संदेश को चरितार्थ करते हुए आर.के. कॉलोनी क्षेत्र में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। यहाँ निवासी लीलाराम लाडकानी की धर्मपत्नी श्रीमती कला देवी के आकस्मिक निधन के बाद उनकी पुत्रियों ने समाज की रूढ़िवादी परंपराओं को दरकिनार कर अपनी माँ को अंतिम विदाई दी।

समाजसेवी किशोर लखवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि लीलाराम लाडकानी के कोई पुत्र नहीं है। ऐसे में उनकी दोनों पुत्रियों, मीना और वर्षा ने स्वयं आगे आकर माँ की अर्थी को कांधा दिया। पुत्रियों द्वारा पुत्र धर्म निभाते हुए माँ को विदा करने के इस निर्णय की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। श्मशान घाट तक के सफर में बेटियों ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की रस्मों को निभाया।

Tags

Next Story