खेत पर रखवाली करने गए किसान की मौत

X
By - vijay |8 Feb 2026 8:38 PM IST
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के बड़लियास कस्बे में खेत के रखवाली करने के एक किसान की मौत हो गई, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया । दीवान ऋषि राज ने बताया कि प्रार्थी राकेश कुमार ने रिपोर्ट दी कि उनके पिता मगलचंद पुत्र नंदलाल रेगर उम्र 44 वर्ष निवासी बड़लियास बीती रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया थे, जो सुबह घर नहीं पहुंचे, इस पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो पिता मंगल चंद अचेत अवस्था में पाये गये, इस पर परिजन उसे बड़लियास चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़लियास चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों की सुपुर्द किया ।।
Next Story
