भीलवाड़ा की दीपिका पाराशर की कलाकृतियों का जयपुर में चयन

भीलवाड़ा की दीपिका पाराशर की कलाकृतियों का जयपुर में चयन
X

भीलवाड़ा। राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर द्वारा आयोजित 66वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी में भीलवाड़ा की कलाकार दीपिका पाराशर की दो कलाकृतियों का चयन हुआ है। प्रदर्शनी में प्रदेशभर से कुल 64 कलाकृतियां शामिल की गई हैं। दीपिका की पेंटिंग ‘अनंत की ओर’ और ‘प्रकृति का द्वैत’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दोनों रचनाएं 4 फीट × 3 फीट आकार की हैं और प्रकृति, जीवन प्रवाह तथा संतुलन को अभिव्यक्त करती हैं। कला प्रेमियों ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और इसे भीलवाड़ा के कला जगत के लिए गौरव का अवसर बताया।

Tags

Next Story