गरीब और पिछड़े समाजों के निरस्त भूखंड बहाली की मांग,मुख्यमंत्री से जयपुर जाकर मिला प्रतिनिधि मडंल

भीलवाड़ा |समाजिक संस्थाओं के निरस्त हुए भूखंडों की संस्थाओं के प्रतिनिधि मडंल ने आज जयपुर में जाकर मुख्यमंत्री निवास पर गौतम ब्रह्म समाज के अध्यक्ष गोपाललाल जोशी एवं धोबी समाज के संरक्षक सपंत पायक के नेतृत्व मुख्यमंत्री से मिल कर ज्ञापन दिया यह जानकारी नामदेव समाज सेवा समिति के कृष्ण कुमार टेलर ने दी।
ज्ञापन में बताया कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार द्वारा गरीब और पिछड़े समाजों के राज्यपाल की आज्ञा से 10% की दर से आंवटित भूखण्डों को वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा निरस्त करना अन्याय पूर्ण और घोर निदंनीय है।जबकि नगर विकास न्यास में कार्यरत कर्मचारियों से सम्बधित समाजों और अन्य समाजों को जिन्होंने हमारे ही साथ ही आवेदन किया था उनको भूमि आंवटित की जाकर निर्माण कार्य भी प्रक्रियाधीन है। नगर विकास न्यास के एक व्यक्ति विशेष की गलतियों एवं अपने अहम की वजह से डिमांड राशि जमा नहीं की गई जबकि समाज जन देर रात तक चैक और नकद लेकर बैठे रहें, उस व्यक्ति विशेष को तत्कालीन जिला कलेक्टर ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर निलम्बित भी किया था,अतः पूर्व आवंटित भूखंड को पुन बहाल करवाने हेतु समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग की गई,प्रतिनिधि मंडल में धोबी समाज अध्यक्ष के किशनलाल दसलानिया,संरक्षक संपत पायक, गौतम ब्रह्म समाज के गोपाललाल जोशी,नामदेव समाज के महामंत्री कृष्ण कुमार टेलर आदि उपस्थित थे।
ज्ञापन में भीलवाड़ा के सांसद, विधायक,पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष द्वारा लिखे गए अभिशंषा पत्र के साथ आवंटन व निरस्तीकरण के पत्र संलग्न कर प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया साथ अब तक दिये ज्ञापनों की प्रति भी सौपीं गई। जिन गरीब और पिछड़े समाजों के भूखंड निरस्त हुए है उनमे दर्जी,धोबी,लखारा,बुनकर,बड़ा पालीवाल,कुमावत,गौतम ब्रह्म,अरोड़ा खत्री आदि समाज शामिल है ।
भूखंड निरस्त होने से गरीब और पिछड़े समाज के बंधुओं में राज्य सरकार के प्रति गहरा असंतोष है।
