गोल प्याऊ चौराहे का नाम 'भारत माता चौराहा' करने की उठी मांग: जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

गोल प्याऊ चौराहे का नाम भारत माता चौराहा करने की उठी मांग: जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
X

भीलवाड़ा। शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले ’गोल प्याऊ’ चौराहे के कायाकल्प और इसके गौरवशाली नामकरण को लेकर जिला प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष गौरव जीनगर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जनभावनाओं के अनुरूप इस प्रमुख चौराहे का नामकरण ’भारत माता चौराहा’ करने का आग्रह किया है।

सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से दो मांगें रखी गई हैं। प्रथम, गोल प्याऊ चौराहे का नाम आधिकारिक रूप से ’भारत माता चौराहा’ घोषित किया जाए और द्वितीय, चौराहे के मध्य में राष्ट्रीय एकता व गौरव की प्रतीक 'माँ भारती' की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए।

जीनगर ने बताया कि इस कदम से शहरवासियों और विशेषकर युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता और सनातन सद्भाव की प्रेरणा जगेगी। साथ ही, इससे भीलवाड़ा शहर की भव्यता और सुंदरता में भी निखार आएगा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास जताया कि प्रशासन जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस पर जल्द सकारात्मक कार्यवाही करेगा।

इस अवसर पर तुषार सेन, प्रीतम बाहेती, हितेश नराणीवाल, बाबूलाल मेघवंशी, कपिल श्रोत्रिय, एडवोकेट गौरव कोली, एडवोकेट रामपाल बाल्दी, पवन बैरवा, संयम जैन, नारायण रेगर और राजेश साहू सहित कई उपस्थित थे।

Next Story