विकसित राजस्थान: रिजु झुनझुनवाला ने पीएम मोदी की ₹16,000 करोड़ की सौगात को सराहा

विकसित राजस्थान: रिजु झुनझुनवाला ने पीएम मोदी की ₹16,000 करोड़ की सौगात को सराहा
X

अजमेर से ₹16,000 करोड़ की विकास सौगात: पीएम मोदी की पहल को उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने बताया ‘विकसित राजस्थान’ की ऐतिहासिक दिशा राजस्थान के प्रमुख टेक्सटाइल उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला ने अजमेर की पावन धरा से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ₹16,000 करोड़ से अधिक की बहुआयामी विकास परियोजनाओं की सौगात दिए जाने को प्रदेश के विकास इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण बताया है।

उन्होंने अजमेर एवं समस्त राजस्थान की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में बांदीकुई–जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तथा अमृतसर–जामनगर कॉरिडोर जैसे महत्त्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की नई क्रांति लाएँगे। इन परियोजनाओं से औद्योगिक परिवहन, लॉजिस्टिक्स दक्षता और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नोनेरा एवं परवन अकावाद पेयजल परियोजनाएँ प्रदेश में जल सुरक्षा को सुदृढ़ करेंगी, वहीं राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान बेटियों के स्वास्थ्य एवं सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रोज़गार मेला के अंतर्गत 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाना युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने की दिशा में सराहनीय पहल है। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा ग्रिड के विस्तार से प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास तथा रोजगार सृजन के नए अवसर खुलेंगे। यह सब प्रधानमंत्री जी के राजस्थान के सर्वांगीण विकास के प्रति दूरदर्शी विजन और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी. निवासन, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार वर्मा तथा अन्य गणमान्य मंत्रीगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेशहित में मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु आभार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ।

अंत में उन्होंने अजमेर की जागरूक जनता के अपार स्नेह और विश्वास के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि हम सभी मिलकर ‘विकसित भारत – विकसित राजस्थान’ के संकल्प को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध हैं।

Next Story