योग से ही स्वस्थ राष्ट्र का विकास संभव - सेन

योग से ही स्वस्थ राष्ट्र का विकास संभव - सेन
X

कोटडी उपखंड क्षेत्र के शहीद भगत सिंह ‌ माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटडी के तत्वाधान में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार योग शिविर का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा कोटडी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच के अनुसार सुदृढ़ राष्ट्र बनाने के साथ ही स्वस्थ राष्ट्र रहे इसके लिए विश्व योग दिवस मनाया जाता रहा है। योग से ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। धर्मचंद जीनगर ने वंदे गंगा जल संरक्षण का संकल्प दिलाया। योग शिविर के संयोजक सोहनलाल बंडेला ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में बताया। सह संयोजक शंभू लाल जाट ने योग के महत्व को बताया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र तेली, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री कल्याण आचार्य, भाजपा महामंत्री राघव आचार्य, बुथ अध्यक्ष अमित चेचाणी ओमप्रकाश माली, लक्ष्मी लाल जीनगर,मुकेश माली ओम प्रकाश माली,हरिशंकर जाट, ओम प्रकाश सोनी,ओम प्रकाश शर्मा लालचंद ट्रेलर महावीर तेली अनिल भांभी,महावीर सेन, कैलाश तेली, कैलाश सोनी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। योग शिविर में योग प्रशिक्षक युनूस परवेज़ मेवाती द्वारा विभिन्न प्रकार के आसन, स्ट्रेचिंग, प्राणायाम योग, ध्यान योग, हास्य योग कराया गया एवं योग से होने वाले विभिन्न लाभ के बारे में जानकारियां दी साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिक से अधिक भाग लेने का संदेश दिया हरिशंकर जाट द्वारा श्लोक मंत्र के साथ सूर्य नमस्कार कराया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Tags

Next Story