आकोला में देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की भक्तमाल कथा 6 मार्च से, कथा स्थल का किया निरीक्षण

आकोला में देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की भक्तमाल कथा 6 मार्च से, कथा स्थल का किया निरीक्षण
X


सवाईपुर (सांवर वैष्णव)। कोटड़ी तहसील के आकोला गांव में पूज्य विश्व शांति दूत, धर्म रत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के मुखारबिंद से दिव्य 'श्री भक्तमाल कथा' का भव्य आयोजन 6 मार्च से होने जा रहा है। आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कथा स्थल का निरीक्षण किया गया।

आयोजन कर्ता गणपत जांगिड़ (खजीना) ने बताया कि देव नगरी आकोला में यह त्रिदिवसीय कथा 6 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित की जाएगी। कथा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के व्यवस्थापक विष्णु शर्मा वृंदावन से आकोला पहुंचे। उन्होंने बनास नदी के किनारे प्रस्तावित कथा स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और विशाल पंडाल व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आकोला शिवालय महंत रामस्नेही दास महाराज, श्याम सुंदर नौलखा, आशीष पोरवाल, शिव सोनी, शिवनारायण काबरा, रामेश्वर मूंदड़ा (बीगोद), हिम्मत पारीक और राकेश दरक सहित कई ग्रामीण व भक्तगण मौजूद रहे। कथा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Next Story