शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन पार्वती जन्मोत्सव में झूमें श्रद्धालु

भीलवाड़ा,। सुभाष नगर स्थित राम मंदिर में चल रही संगीतमयी श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिवस वृंदावन के नंदकिशोर भारद्वाज महाराज ने अपनी मधुर वाणी से पार्वती जन्मोत्सव प्रसंग का भखान कर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाराज ने ब्रह्म नारद संवाद, नारद मोह कथा, सृष्टि वर्णन, और शिवलिंग पूजन के फल का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने सती चरित्र का भी भावपूर्ण वर्णन किया, जिसके बाद कथा का समापन पार्वती जन्मोत्सव के बड़े ही धूमधाम से मनाए जाने के साथ हुआ। भक्तों से पूजन कर अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया गया। की कथा के मुख्य यजमान भुवनेश और मनोरमा पारीक थे।रामचंद्र मुंदड़ा, सुरेश काबरा, और गिरधर शर्मा का सहयोग रहा । कमेटी के अध्यक्ष शिवशेखर शर्मा, रामकिशन पंचोली, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सोहनलाल शर्मा, अनिल नारायणीवाल, और सरोज नाराणीवाल मौजूद थे। सुभाष नगर महिला मंडल की महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक हो गया। कथा प्रतिदिन दोपहर 1.30 से शाम 5 बजे तक हो रही है।