विभिन्न प्रकरणों में 4 स्थाई वारंटियों का निस्तारण, हत्या के प्रयास में एक साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

बिजौलियाँ(दीपकराठौर) पुलिस थाना बिजोलिया द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में कुल 4 स्थाई वारंटीयों का निस्तारण किया गया इसी के साथ हत्या के प्रयास के प्रकरण में करीब एक साल से फरार स्थाई वारंटी राजेंद्र ऑड को गिरफ्तार किया गया
थानाधिकारी स्वागत पांडे ने बताया कि राजेन्द्र सिंह आईपीएस महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेन्ज, अजमेर के मार्ग दर्शन में तथा जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में जिले में वांछित अपराधीयो की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 01 अप्रैल2026 से 30 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाकर फरार वांछित आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में पारस जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा एवं बाबूलाल विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ जिला भीलवाडा के निकटतम सुपरविजन में मन थानाधिकारी स्वागत पाण्डया पु.नि. मय गठित टीम द्वारा कि गई कार्यवाहीयों के अंतर्गत
पुलिस थाना बिजौलिया द्वारा मl एसीजेएम कोर्ट माण्डलगढ के कोर्ट केस सख्या 57/2017 में करीब 01 से फरार चल रहा स्थाई वारंटी राजेन्द्र पुत्र भुवाना ओड निवासी अमरपुरा थाना काछोला जिला भीलवाडा को ग्राम अमरपुरा से दस्तीयाब कर गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया। और न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजौलिया के अलग अलग प्रकरणो में स्थाई वारंटी 1. इकबाल पुत्र अब्दुल गफुर निवासी बिगोद जिला भीलवाडा, 02 जावेद पुत्र शहाबुदीन हुसैन निवासी भियाणा कोटा ग्रामीण, 03 अरूण पुत्र भगवती लाल भट निवासी सुभाषनगर भीलवाडा का निस्तारण किया गया। स्थाई वारंट निस्तारण में कांस्टेबल हेमाराम, शिवपाल की महत्वपुर्ण भूमिका रही |
