ढोकलिया विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण, छात्राओं में उत्साह

ढोकलिया विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण, छात्राओं में उत्साह
X

कोटडी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोकलिया, पंचायत समिति कोटडी में राज्य सरकार की निशुल्क योजनाओं के तहत कक्षा नौवीं की 20 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने इस अवसर को शिक्षा में सहूलियत मानते हुए स्वागत किया।

कार्यक्रम में कोटडी प्रधान करण सिंह बेलवा लसाडिया, पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र तिवारी, उप प्रधान कैलाश चंद्र सुथार कोटडी, धर्मचंद जी नगर सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें प्रदान करते हुए कहा कि यह योजना बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने और उन्हें नियमित स्कूल आने में सुविधा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस योजना से छात्राओं की स्कूल में उपस्थिति बढ़ेगी और उनकी पढ़ाई में रुचि और आत्मनिर्भरता में सुधार होगा। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का धन्यवाद किया गया और छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Tags

Next Story