भीलवाड़ा में सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबों का वितरण 5 मार्च से: शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश

भीलवाड़ा में सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबों का वितरण 5 मार्च से: शिक्षा विभाग ने जारी किए सख्त निर्देश
X


भीलवाड़ा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों और मदरसों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। निदेशालय ने नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों के वितरण की समय सारणी और विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार भीलवाड़ा सहित प्रदेश के प्रमुख जिलों में पहले चरण में वितरण कार्य शुरू होगा।

भीलवाड़ा में 5 मार्च से शुरू होगा पहला चरण

आदेश के अनुसार, पाठ्यपुस्तकों का वितरण दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण 5 मार्च से 25 मार्च 2026 तक चलेगा, जिसमें भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर जैसे बड़े जिलों को शामिल किया गया है। वहीं, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और अन्य जिलों में द्वितीय चरण 10 मार्च से 25 मार्च तक प्रस्तावित है।

किसे मिलेंगी मुफ्त पुस्तकें?

कक्षा 1 से 8: सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क किताबें मिलेंगी।

कक्षा 9 से 12: सभी छात्राएं, SC/ST के छात्र और वे छात्र जिनके अभिभावक आयकरदाता (Income Tax Payer) नहीं हैं, उन्हें मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी।

पुरानी और नई किताबों का फॉर्मूला

विभाग ने वितरण के लिए विशेष फॉर्मूला तय किया है:

100% नई पुस्तकें: कक्षा 1 से 5 और कक्षा 7 के विद्यार्थियों को पूरी तरह नई किताबें मिलेंगी।

50-50 फॉर्मूला: कक्षा 6 और कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को 50% नई और 50% पिछले सत्र की 'पुनः उपयोग योग्य' पुस्तकें दी जाएंगी।

नया पाठ्यक्रम: जिन कक्षाओं में सत्र 2026-27 के लिए नया सिलेबस लागू हुआ है, वहां शत-प्रतिशत नई पुस्तकें बांटी जाएंगी।

शाला दर्पण पर होगी डिजिटल एंट्री




शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि किताबों की प्राप्ति और वितरण की हर जानकारी शाला दर्पण पोर्टल के मॉड्यूल में दर्ज करना अनिवार्य होगा। नोडल केंद्रों को निर्धारित समय पर किताबें लेने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण में देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Tags

Next Story