गहलोत फाउंडेशन द्वारा खेल सामग्री ओर अल्पाहार वितरण

X
By - vijay |13 Feb 2026 8:40 PM IST
भीलवाड़ा |अविनाश गहलोत फाउंडेशन भीलवाड़ा के द्वारा जुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की प्रेरणा से खेल सामग्री ओर अल्पाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
प्रदेश सचिव रामनिवास भाटी के निर्देशन पर कई जगह खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम हो रहे हे।
भीलवाड़ा जिला संयोजक दिनेश कुमार माली के सानिध्य में एजीएफ टिम द्वारा जुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को बेट बल्ला,बोल खेल सामग्री ओर अल्पाहार वितरण किया जिसको पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
वितरण में किशन लाल माली,रोहित सैनी,युवराज सिंह,धनराज माली,खुशराज उपस्थित रहे।
Next Story
