जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

जिला स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
X

भीलवाड़ा |चित्रकूट धाम स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड पर अस्मिता खेलो इंडिया महिला प्रीमियर लीग के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शनिवार को शुभारंभ हुआ। 28 मार्च को आयोजित सायंकालीन सत्र में इस प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवराम जीप खटीक के नेतृत्व में टूर्नामेंट का उद्घाटन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 13 टीमें भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रही हैं।

शुभारंभ अवसर पर पीसीसी मेंबर मनोज पालीवाल, पार्षद उस्मान पठान, पार्षद वसीम शेख, निसार सिलावट सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए मैच का उद्घाटन किया।

इस आयोजन का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - [email protected]

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Next Story