जरूरतमंद को सिलाई मशीन भेंट

जरूरतमंद को सिलाई मशीन भेंट
X

भीलवाड़ा | अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित समृद्ध राष्ट्र परियोजना के अंतर्गत तेरापंथ महिला मंडल भीलवाड़ा द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पाँच सिलाई मशीन भेंट की गई।ये मशीनें उषा अग्रवाल की देखरेख में एवं कोली समाज द्वारा संचालित केंद्र पर ये मशीनें भेंट की गई।

महिला मंडल की ऊर्जावान मंत्री अमिता बाबेल ने सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण लेने वाली बहिनों को उत्साहित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

सहमंत्री विनीता सुतरिया ने आभार व्यक्त किया।

विमला रांका, प्रमिला गोखरू, पुष्पा पामेचा, पिस्ता झाबक आदि सक्रिय बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रही।

प्रचार प्रसार मंत्री नीलम लोढ़ा ने बताया कि इससे पूर्व भी महिला मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर अनेक मशीनें भेंट की गई।एक ही उद्देश्य महिला आत्मनिर्भर बनकर समृद्ध राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान प्रदान करे।

Tags

Next Story