21 यूनिट किया रक्तदान

21 यूनिट किया रक्तदान
X

चित्तौड़गढ़|पलाश युवा समूह एवं डॉ भीमराव अंबेडकर ब्लड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन श्री सांवरिया जी राजकीय चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ में बैकुंठवासी गजेंद्र सिंह जी सीर के चतुर्थ पुण्यदिवस पर किया गया

पलाश समूह के अध्यक्ष भव्यराज सिंह के द्वारा बताया गया कि समूह के सदस्य बहादुर सिंह जी के पिता का निधन रक्त के बह जाने के कारण हुआ था उन्हीं को श्रद्धांजलि देते हुए यह रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया एवं पलाश युवा समूह पौधारोपण, साफ सफाई, आदिवासियों एवं वंचित निर्धन बच्चों को शिक्षा एवं शिक्षा सामग्री, वस्त्र दान देना जैसे कई कार्य करता है इसी कड़ी में शुक्रवार को यह तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 21 यूनिट रक्तदान हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, हेमेंद्र सोनी, सावा वाइस प्रिंसिपल आलोक सिंह माय भारत लेखाकार कुलदीप प्रजापत एवं अजीम प्रेम फाउंडेशन से जगदीश सारीया समूह से संस्थापक मनोज कुमार बेरवा, निर्मल कुमार खटीक, भेरू लाल बैरवा, कृष्णा कुमार, देविका देशबंधु, प्रफुल्ल जायसवाल , कमलेश डांगी, पप्पू डांगी, अर्चना नेगी, पायल चौहान, पीयूश मंगलानी, मनस्वी, आयुष मंगलानी, भरत बारेठ, बहादुर सिंह, सूरज सेन, चिराग, दीपक, सीताराम, वीरेंद्र, दीपांकर भट्ट, प्रकाशचंद्र मेनारिया, नंदिनी राठौर, ममता मेनारिया, कैलाश सुथार, नम्रता तिवारी, दीक्षा, एकता, , प्रकाश आदि उपस्थित रहे

Next Story