362 यूनिट किया रक्तदान

पारोली। श्री गणेश उद्धव गोपाल गौशाला एवं गणेश मंदिर परिसर बिशनिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक गोपीचंद मीणा व गणेश आश्रम स्थित हरिनारायण दास महाराज के संयुक्त तत्वावधान में भारत माता के दीप प्रज्वलित कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
*दंपत्तियों का अनोखा संकल्प*
शिविर की खासियत रही कि छह दंपत्तियों ने एक साथ रक्तदान कर जीवनसाथी के रूप में सेवा का प्रेरक संदेश दिया। भरत सिंह राठौड़-ममता कंवर, कांस्टेबल छोटूलाल धाकड़ सहित अन्य दंपत्तियों ने भाग लिया। कई नवयुवकों व युवतियों ने पहली बार उत्साह से रक्तदान किया, जबकि भाई-बहनों ने भी एक साथ रक्तदान कर अनुकरणीय उदाहरण पेश किया।
*362 यूनिट रक्त व 87 स्वास्थ्य जांच।*
शिविर में कुल 362 यूनिट रक्त संग्रहित कर ग्रामीण इलाके वासियों ने मानवता के प्रति जिम्मेदारी निभाई। शिविर में 89 लोगों का ब्लड प्रेशर, 75 की शुगर व 97 का वजन जांचा गया। युवाओं ने सेवा, संस्कार व समर्पण की भावना को साकार किया।
*गौशाला में तुलादान*
रक्तदान के साथ ही श्री गणेश उद्धव गोपाल गौशाला में युवाओं ने तुलादान कर अपने वजन के बराबर गुड़, लापसी, दलिया, हरा चारा व खाखला दान किया।
गौ माता को 151 किलो लापसी बनाकर खिलाया गया।
आयोजन स्थल पर डीजे की धुन पर देशभक्ति गीत युवाओं में जज्बा और जोश भर रहे थे।
उत्साह, अनुशासन व देशभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
*सामाजिक दायित्व और संस्कारों का माध्यम है रक्तदान :-विधायक मीणा*
रक्तदान शिविर के शुभारंभ अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि रक्तदान सामाजिक दायित्व व संस्कारों का माध्यम है, अभिभावक 18 वर्ष पूर्ण करने पर युवाओं को रक्तदान से जोड़ें।
समाजसेविका ममता कंवर ने महिलाओं की अग्रणी भूमिका पर गौरव जताया।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, अविनाश जीनगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद जीनगर, पारोली मंडल अध्यक्ष दुर्गा लाल धाकड़, कोटडी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, योगेंद्र सिंह, भगवान सिंह छापड़ेल, जोरावर सिंह बैलवा, शाहपुरा विधानसभा सह संयोजक बजरंग सिंह राणावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, ओम बन्ना सेवा संस्थान अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत, गौशाला समिति अध्यक्ष जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, भदेसर विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, रक्तदान के प्रांतीय संयोजक देवराज सुल्तानिया,भारत विकास परिषद के संजय बम , किशोर शर्मा,संजय धाकड़, चेतन वैष्णव, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश व्यास, श्रवन सोनी, नवनीत सेठी, हीरालाल जाट, देवराज जाट, पूर्व सरपंच गणेश लाल आचार्य रोपा, प्रशासक मुकेश धाकड़ भरनी, भागचंद सनाढ्य, श्रवण लाल धाकड़, संजय शर्मा, केदार शर्मा, बलवीर सैन,सांवरलाल धाकड़, बनवारी वैष्णव, उदयलाल गाडरी, कैलाश सालवी, ईश्वर धाकड़, भगवान सिंह पड़ासोली, विष्णु कंवर, ममता कंवर सहित बड़ी संख्या में जहाजपुर-कोटडी क्षेत्र के युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन समाज हित व मानव सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
