बरूदनी में चामुंडा माता मंदिर की दान पेटी खोली, 82 हजार 150 रुपये निकले

X
By - vijay |15 March 2026 10:33 PM IST
बड़लियास (रोशन वैष्णव)
बरूदनी कस्बे में स्थित चामुंडा माता मंदिर में रविवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के पश्चात मंदिर की दान पेटी खोली गई। दान पेटी की गिनती मंदिर कमेटी की मौजूदगी में की गई।
गिनती के दौरान दान पेटी से कुल 82 हजार 150 रुपये की राशि प्राप्त हुई। दान पेटी खुलने के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही तथा भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रामराय लढा, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार सोमानी, मंत्री शंकर मीणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने आगामी नवरात्रि पर्व पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर भी चर्चा की।
Next Story
