श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर में खुला दानपात्र, 1.73 लाख से अधिक की राशि हुई प्राप्त

श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर में खुला दानपात्र, 1.73 लाख से अधिक की राशि हुई प्राप्त
X

बड़लियास (रोशन वैष्णव) ! मेवाड़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री चंवरा के हनुमान जी मंदिर में शनिवार के शुभ अवसर पर दानपात्र खोला गया। आस्था के इस केंद्र पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई दान राशि की गणना के दौरान कुल 1 लाख 73 हजार 959 रुपये प्राप्त हुए।

मंदिर निर्माण कमेटी की देखरेख में हुई इस प्रक्रिया के दौरान श्रद्धालुओं और प्रबंधकों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष बालूराम अहीर, उपाध्यक्ष गोपाल गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष सुरेश बसेर मौजूद रहे।

साथ ही नंदराय मंडल अध्यक्ष प्रकाश सांगावत, नारायण भदाला, पुजारी प्रहलाद वैष्णव, पुजारी बजरंग दास, पुजारी रोशन वैष्णव, दिनेश पोरवाल, लादू लाल गुर्जर, कालू सिंह, घनश्याम राठी, सत्यनारायण लड़ा, मोहन सिंह, नारायण गुर्जर, कालू जायसवाल, उमेद सोनी, गोदु धाकड़ और भोजा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों और धार्मिक प्रकल्पों में किया जाएगा।

Tags

Next Story