श्री बाण माता शक्तिपीठ मंदिर परिसर में आज दानपात्र खोला

X
By - vijay |21 Sept 2025 9:51 PM IST
आकोला (रमेश चंद्र डाड) क्षैत्र के धार्मिक स्थल बाणमाता शक्ति पीठ पर मंदिर का दानपात्र आज अमावस्या पर दान पत्र खोला गया जिसमें कुल 5 लाख 84 हजार 7 सो 44 रुपए की राशि प्राप्त हुई। दानपात्र खोलते समय संस्थान के अध्यक्ष अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल,बापू सिंह, शम्भु सिंह, उम्मेदसिंह, देवीसिंह,हीरा धाकड़, अशोक जीनगर,सावरमल जाट आदि उपस्थित थे।
अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा
श्री बाण माता शक्तिपीठ प्रबन्ध एवम विकास संस्थान गोवटा बांध मांडलगढ़ जिला भीलवाड़ा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि शारदीय नवरात्रि धार्मिक महोत्सव मनाने हेतु संस्थान की ओर से आवश्यक तैयारियां सफाई, रोशनी,ठहरने आदि की व्यवस्था हो चुकी है।
Next Story
