एलआईसी कार्यालय के बाहर द्वार-प्रदर्शन, 12 फरवरी को हड़ताल का ऐलान

भीलवाड़ा। एआईआईईए और केंद्रीय श्रम यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत विदेशी पूंजी निवेश, अमानवीय श्रम संहिताओं, पीएसजीआई कंपनियों के निजीकरण के विरोध तथा एलआईसी में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी में तत्काल भर्ती की मांग को लेकर बुधवार, 11 फरवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे भोजनावकाश के दौरान एलआईसी भीलवाड़ा शाखा प्रथम में द्वार-प्रदर्शन किया गया।

नॉर्दर्न जोन इंश्योरेंस एम्पलाइज एसोसिएशन शाखा सचिव महेश जालीवाल ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों और उपरोक्त मुद्दों को लेकर 12 फरवरी को एक दिवसीय हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ाने और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के निजीकरण से कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे।

द्वार-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सरकार से श्रमिक हितों की रक्षा करने तथा लंबित भर्तियां शीघ्र करने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ साथी धर्मेंद्र खटवानी, अनिल झवर, सुधा गर्ग, उत्कर्ष पार्थ, सलोनी पारीक, कमलेश खींची, रवि लड्डा, मथुरा लाल तिवारी, राधेश्याम चंडालिया, विशाल लोढ़ा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story