डॉ भदादा को समाज सेवा रत्न सम्मान, हजारों नेत्र रोगियों को मिली नई रोशनी

भीलवाड़ा अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की विभिन्न 132 जिला शाखाओं द्वारा अपने अपने जिलों में नियमित रूप से ऐसे व्यक्तियों / संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज, धर्म , राष्ट्र व मानवीय सेवाओं के क्षैत्र में अपना कोई विशिष्ट योगदान दिया हो ! इसी क्रम में भीलवाड़ा के डाॅ सुरेश भदादा को " समाज सेवा रत्न सम्मान 2026 " हेतु चयनित किया गया है !

अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत के राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता डॉ अशोक सोडाणी ने बताया कि डॉ भदादा ने वर्ष 1988 में डाक्टरी पढा़ई पूर्ण कर विभिन्न सरकारी हाॅस्पीट्ल्स में फरवरी 2010 तक अपनी सेवाएं दी , तत्पश्चात पिछले 16 वर्षों से लगातार अपनी सेवाएं वरिष्ठ नैत्र रोग चिकित्सक के रूप में भीलवाड़ा के प्रतिष्ठित रामस्नेही चिकित्सालय में दे रहे हैं ! अब तक 38 वर्ष के चिकित्सीय कार्यकाल में उन्होंने " लार्जर देन लाइफ " कार्य किये है - जिसमें प्रमुखत: 80 हजार से अधिक आंखों के आपरेशन, 79 नैत्र प्रत्यारोपण, 70 से अधिक लैसिक सर्जरी तथा इसके साथ ही 700 से अधिक " निशुल्क आई कैम्प " में वे अपनी सेवाएं दे चुके है ! उनकी उल्लेखनीय चिकित्सीय सेवाओं हेतु अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा समाज सेवा रत्न सम्मान 2026 इसी माह फरवरी में सादे समारोह में भेंट किया जा रहा है !

Next Story