वीरेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष

भीलवाड़ा । मेवाड़ क्षत्रिय सेना की एक महत्वपूर्ण आम बैठक रविवार को चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रावत युगप्रदीप सिंह हमीरगढ़ ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और समाज हित के कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में डॉ. वीरेंद्र सिंह पगारा को सर्वसम्मति से मेवाड़ क्षत्रिय सेना का भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में परबत सिंह अगरपुरा को जिला उपाध्यक्ष, चंदू सिंह चौहान व सुरेंद्र सिंह राठौड़ (ठि. आमेसर) को जिला महामंत्री, देवेंद्र सिंह राठौड़ को जिला प्रवक्ता, करण सिंह झाला को जिला सचिव तथा राज बन्ना उदलियास को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।
ग्रामीण व शहर कार्यकारिणी का विस्तार:
संगठन विस्तार के तहत जितेंद्र सिंह पुरावत (गु्वारडी) को ग्रामीण जिलाध्यक्ष, भूपसा कोटड़ी को युवा जिलाध्यक्ष, महेंद्र सिंह राठौड़ को शहर अध्यक्ष, जोरावर सिंह किशनावत को शहर महामंत्री, राजवीर सिंह सिसोदिया को शहर उपाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह राठौड़ को शहर मंत्री तथा लाल सिंह किशनावत को शहर सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं शाहपुरा अध्यक्ष पद पर बंटी सिंह कानावत (ठिकाना जोजवा) तथा उपाध्यक्ष पद पर रघुवीर सिंह नाहरगढ़ को नियुक्त किया गया। कोटड़ी तहसील अध्यक्ष दलपत सिंह सोलंकीया का खेड़ा व तहसील मंत्री अक्षय सिंह कानावत (फौजी साहब) बनाए गए।
महिला इकाई में बबली कंवर मेड़तिया को महिला जिला अध्यक्ष तथा विष्णु कंवर को महिला जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ संभाग संरक्षक हर्ष प्रदीप सिंह हमीरगढ़, संभाग अध्यक्ष धनराज सिंह अमरतिया, रजनी कंवर चुंडावत सहित दशरथ सिंह शेखावत, ज्वाला सिंह, सरोज कवर सोलंकी व नरेन्द्र सिंह राठौर बतौर संरक्षक उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष युगप्रदीप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को समाज सेवा और युवाओं को सही दिशा देने की शपथ दिलाई। बैठक में विशेष रूप से बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया गया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: [email protected], व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.
