सिखवाल एकता मंच द्वारा डॉ. देवेंद्र का किया स्वागत

भीलवाड़ा। श्रीनाथ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर रोग विभाग के शुभारंभ के अवसर पर सिखवाल एकता मंच द्वारा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र सुखवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नानूराम शर्मा एवं राधेश्याम जोशी सहित समाज के गणमान्य सदस्यों ने डॉक्टर सुखवाल का माला पहनाकर एवं साफा बंधवाकर अभिन्दन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल सेवाओं की कामना की। डॉ. देवेंद्र सुखवाल पूर्व में अहमदाबाद के प्रतिष्ठित अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब वे भीलवाड़ा स्थित श्रीनाथ मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं देंगे। हॉस्पिटल में कैंसर उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से कीमोथेरेपी, टारगेट थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया, लिंफोमा आदि) का उपचार, सॉलिड ट्यूमर (स्तन, फेफड़े, सिर-गर्दन, आंत, प्रोस्टेट आदि) का इलाज शामिल हैं। इस नई सुविधा के शुरू होने से भीलवाड़ा एवं आसपास के मरीजों को अब कैंसर उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
