डीएसटी व बड़लियास पुलिस की अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, जेसीबी व ट्रेलर जप्त

डीएसटी व बड़लियास पुलिस की अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई, जेसीबी व ट्रेलर जप्त
X

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- क्षेत्र के गेता पारोली के समीप बनास नदी में जिला स्पेशल टीम व बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, एक ट्रेलर और एक जेसीबी मशीन को जप्त किया । थाना प्रभारी मुन्नीराम चोयल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निदेशानुसार अवैध बजरी खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसटी व पुलिस ने गेता पारोली के समीप बनास नदी में दबिश देकर अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रेलर व एक जेसीबी मशीन को जप्त कर थाने लाकर खड़ा किया । इस कार्रवाई में दिवान बजरंग लाल, कांस्टेबल सूरज्ञान, अनिल कुमार अशोक महिया व दिनेश कुमार शामिल थे ।।

Next Story