कोठारी नदी पुलिया निर्माण आधा अधूरा निर्माण से आए दिन होती दुर्घटना,ग्रामीणों मैं आक्रोश

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- राज्य सरकार ने एक वर्ष पूर्व सवाईपुर व सालरिया मार्ग पर कोठारी नदी पुलिया को डेढ़ करोड़ की लागत से रिनोवेल कार्य स्वीकृति किया । ठेकेदार द्वारा कार्य भी प्रारंभ कर दिया, लेकिन आधा अधूरा कार्य बीच में लटका कर छोड़ दिया, जिससे वन वे सड़क से निकले सरिए और दूसरी तरफ गड्ढों में तब्दील सड़क से गुजरते वाहन अनियंत्रित होकर गिरने से कई बार राहगीर भी चोटिल हो चुके है । ग्रामीणों ने बताया कि कोठारी नदी पर राज्य सरकार द्वारा पुलिया निर्माण हेतु डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृति के उपरांत ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ किया लेकिन आधा अधूरा निर्माण कर छोड़ने से राहगीर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हे । गत दिनों ही राहगीर विक्रम की बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से निर्माणाधीन सड़क से निकले सरिए विक्रम के सिर में घुसने से गंभीर हालत मे जिला चिकित्सालय भर्ती करवाया था । आए दिन अधरझूल पुलिया से दुर्घटना होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हे।
इनका ये कहना
पुलिया निर्माण का कार्य मेरे व्यक्ति दुर्गेश देख रहा है ,भुगतान कुछ हुआ भी हैं, कुछ बाकि है, कार्य एक दो दिन में शुरू कर अधिशेष कार्य करेंगे ।
अधिकृत ठेकेदार को नोटिस दे दिया हे, जितना कार्य किया गया उनका भुगतान नवम्बर माह में ही कर दिया,पहले तो भुगतान का बहाना बना रहा था,एक दो दिन में कार्य शुरू नही करेगा तो टेंडर विड्रो करने की कार्यवाही की जाएगी।
कृष्ण कंसक कनिष्ठ अभियंता सा नि विभाग कोटड़ी
