नौगावाँ विद्यालय में शिक्षा को मिला नया आधार, सरपंच की पहल से बच्चों के चेहरे खिले

नौगावाँ विद्यालय में शिक्षा को मिला नया आधार, सरपंच की पहल से बच्चों के चेहरे खिले
X

भीलवाड़ा । नौगावाँ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगावाँ में शिक्षा और सामाजिक सरोकार का सशक्त उदाहरण सामने आया ग्राम पंचायत लुलास के सरपंच लोकेश रामेश्वर लाल सुवालका की पहल पर विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त छात्र-छात्राओं को जूते व मोज़े तथा कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। इस पहल से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला ग्रामीण क्षेत्र में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए यह सामग्री वितरण कार्यक्रम बड़ी राहत साबित हुआ बच्चों ने इसे अपने लिए प्रेरणा का स्रोत बताया, वहीं अभिभावकों और ग्रामवासियों ने इस कदम को शिक्षा के प्रति जिम्मेदार नेतृत्व का परिचायक कहा

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्य, वरिष्ठ ग्रामवासी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। ग्रामवासियों में देवीलाल माली, रामकिशन गुर्जर, किशन माली और रामचंद्र माली की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालय की ओर से शिक्षक सुरेंद्र सिंह चारण, गणपत लाल कुमावत, दौलतराम गाडोलिया, प्रधानाध्यापिका शमीम अंसारी तथा शिक्षिकाएं मोनू मीना और मीनाक्षी मीणा मौजूद रहीं।

इस अवसर पर सरपंच लोकेश सुवालका ने कहा कि गांव के बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि शिक्षा से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी आवश्यक है। ऐसे प्रयासों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामवासियों ने इस सराहनीय पहल के लिए आभार प्रकट किया

Next Story