कल अदा की जायेगी ईदुल फ़ित्र की नमाज - क़ाज़ी ए शहर

भीलवाड़ा |क़ाज़ी ए शहर मुफ़्ती अशरफ़ जीलानी अजहरी ने बताया कि शुक्रवार को चाँद देखने का एहतमाम किया गया शुक्रवार को चाँद दिखाई दिया रमज़ान के आख़री अशरे की पांच ताक रातों में दर्स ए बुख़ारी शरीफ का प्रोग्राम रखा गया जिसमें कसीर तादाद में लोगो ने शिरकत की इस प्रोग्राम में औरतों के लिए अलग से इंतिज़ाम किया गया था क़ाज़ी ए शहर ने अलविदा जुमा में मुसलमानों को समझाते हुए बताया की अल्लाह का शुक्र है इस बार ईदुल फित्रर पूरी शानो शौकत,अमन और सुकून के साथ मनाया जायेगा उन्होंने बताया कि ईद के दिन अपने परिवार के साथ साथ गरीब ,मिस्कीन,बेवा,मज़लूम का भी पूरा पूरा ख्याल रखा जाये क़ाज़ी ए शहर की सवारी ईदगाह के लिए सुबह 7.15 बजे मस्जिद नीलगरान मोहल्ला बाहला से रवाना होगी ईदगाह में ईदुल फित्रर की नमाज़ का वक़्त सुबह 8.30 बजे का रखा गया है नमाज़ अपने तय वक़्त पे अदा की जायेगी आखिर में काज़ी ए शहर ने तमाम जिलेवासियों को ईदुल फ़ित्र की मुबारकबाद दी ।।
