"एक सलाम - हमारे देश के सैनिकों के नाम" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

भीलवाड़ा, अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित "एक सलाम - हमारे देश के सैनिकों के नाम" कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष गोपाल पारीक ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष मनोज शर्मा के नेतृत्व मे गुरुवार को दोपहर 3 बजे महावीर पार्क,भीलवाड़ा मे सम्पन्न हुआ।
सभी कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए भारतीय सेना व केंद्र सरकार आभार प्रकट किया।
जिला संरक्षक प्रवीण शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना का एक शहीद वीर सेनानी ब्रह्म पुत्र दिनेश कुमार शर्मा को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और भारतीय सेना के साथ एकजुटता के साथ भारत देश के सभी युवा पीढ़ी भी साथ खड़े है।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और भारतीय सेना के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान और समर्थन प्रकट किया।
इस अवसर पर सुरेंद्र पोलिया प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शम्भू पारीक जिलाध्यक्ष, अनुभव जोशी प्रदेश चिकित्सा मंत्री, संयोजक रोहित शर्मा,बिटटू जीत शर्मा जिला उपाध्यक्ष, सुरेश व्यास, ऋषि शर्मा, सुरेंद्र तिवाड़ी जिला प्रभारी, गौरव शर्मा, नारायण शर्मा,अंकित शर्मा, अभिषेक शर्मा,राम शर्मा,सावर शर्मा देवकरण पारीक व्यापार प्रकोष्ठ, श्याम सुंदर व्यास संरक्षक, पुखराज जोशी , मुकेश कुमार पारीक
जिला कोषाध्यक्ष लादूलाल सुखवाल,
शंकरलाल, मुकेश सुखवाल एवं समस्त ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।