नाडी वाले हनुमान जी मंदिर में 2 अप्रैल को सजेगी 'एक शाम हनुमान जी के नाम' भजन संध्या

मांडल (हलचल)। हनुमान जयंती के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मांडल चौराहा पुलिस चौकी के पीछे स्थित प्राचीन नाडी वाले हनुमान जी मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 2 अप्रैल को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम 'एक शाम हनुमान जी महाराज के नाम' को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजक देवीलाल गुर्जर ने बताया कि इस भजन संध्या में सुप्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियों से धर्मगंगा बहाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य गायक के रूप में श्रवण सेंदरी, विनोद गुर्जर और राजू अलबेला भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कलाकार अपनी सुरीली आवाज में बाबा के भजनों और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भावविभोर करेंगे।

हनुमान जयंती पर होने वाले इस महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की जा रही है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Next Story