रघुवंशी नायक समाज के जिलाध्यक्ष व युवा जिलाध्यक्ष के लिए चुनाव 15 मार्च को

भीलवाड़ा -स्थानीय विजय सिंह पथिक नगर स्थित रघुवंशी छात्रावास में रविवार, 15 मार्च को रघुवंशी नायक समाज के जिलाध्यक्ष एवं युवा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें भीलवाड़ा जिले के समस्त समाजबंधु अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए गोपीलाल बालणिया और देबीलाल गोया के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं, युवा जिलाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रकाश आलीखा और सत्यनारायण दायमा चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं।

चुनाव कार्यक्रम प्रभारी मदनलाल सिसोदिया ने बताया कि मतदान समाप्ति के पश्चात शाम 5 बजे चुनाव परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके तुरंत बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं युवा जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह होगा और कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

इस अवसर पर नायक समाज के प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल चौखलिया एवं मेवाड़ अध्यक्ष शांतिलाल जीतावास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

चुनाव के सफल आयोजन हेतु रामेश्वर लाल गागडिया, बलदेव लौहरा, सोहन लाल लावत्या, काशीराम सिसोदिया, किशनलाल चौखलिया, ओमप्रकाश चौखलिया, दुर्गालाल दायमा, इन्द्र कुमार गागड़िया, शंकर लाल सुकालिया, दुर्गेश धुलिया, महावीर गोरण, शंकर लाल पोटियाणा, रणजीत बेगड़ा, शांतिलाल होबाणी, कमलेश चौखलिया सहित समाज के अनेक कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालने में जुटे हुए हैं।

Next Story