अजमेर कलेक्ट्री पर कर्मचारियों का हल्ला बोल: 25 सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग स्तरीय धरना

अजमेर कलेक्ट्री पर कर्मचारियों का हल्ला बोल: 25 सूत्रीय मांगों को लेकर संभाग स्तरीय धरना
X

अजमेर/भीलवाड़ा। अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के बैनर तले शुक्रवार को अजमेर जिला कलेक्ट्री पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी। प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं अजमेर संभाग प्रभारी कांति कुमार शर्मा व भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट की अध्यक्षता में भव्य धरना प्रदर्शन आयोजित कर संभागीय आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

महासंघ ने राजस्थान सरकार पर मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों से कर्मचारी अपनी 25 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री को कई बार मांग पत्र सौंपे जा चुके हैं। पिछले बजट की घोषणाएं भी आज तक धरातल पर नहीं उतरी हैं, जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष ने दी चेतावनी

धरने को संबोधित करते हुए भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने ओजस्वी भाषण में कहा कि अब कर्मचारियों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।

प्रदर्शन में मौजूद रहे कई पदाधिकारी

इस दौरान भीलवाड़ा से महामंत्री नीरज ओझा, राजेंद्र शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास, राजेश सांखला, विनोद सोनी, गिरिराज लड्ढा, अंकित काबरा, दिनेश खटीक, ललित जीनगर, करण सिंह, कुलदीप जीनगर, पवन देपन, सुरेश बलाई, निखिल विश्नोई, प्रहलाद शर्मा और संजू शर्मा सहित सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Next Story